रामनगर में 9 हज़ार लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर। नगर में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। लखनपुर चुंगी पर गुरुवार को शुरू हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने में अब तक नौ हजार लोगों के सदस्यता लेने का दावा किया है। कार्यक्रम में विधायक बिष्ट ने कहा कि देश में 2 सितंबर से पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि जनपद नैनीताल में पार्टी जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सभी विधायक एवं सांसदों को सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने कहा कि नगर मंडल में पहले दिन भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही कई अन्य ने भी पार्टी पर अपना विश्वास जताते हुए सदस्यता ली। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, गणेश रावत, मनीष अग्रवाल, आशीष ठाकुर, कुलदीप शर्मा, आशा बिष्ट, संजय बिष्ट, भावना भट्ट, सत्यप्रकाश शर्मा, रुचि गिरी शर्मा, दिनेश मेहरा, मोहम्मद आदिल, मनोज रावत, यशपाल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |