32 परिवारों को बांटे मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने मंगलवार को अपने कार्यालय शंकरपुर में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत 32 पात्र परिवारों को 2.60 लाख रुपये की उपचारार्थ सहायता राशि के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारें पात्र परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने को संकल्पित हैं। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल, नगर अध्यक्ष मदन जोशी, जगमोहन सिंह बिष्ट, पूरन सिंह बिष्ट, घनश्याम शर्मा, एडवोकेट दानिश सिद्दीकी, मनमोहन सिंह बिष्ट, बॉबी भट्ट, रामभरोसे लाल, दीपक राणा, इंदर लाल आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |