महिला अपराधों के खिलाफ रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर। उत्तराखंड में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों से नाराज कांग्रेसियों ने शनिवार को रामनगर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड पर नारेबाजी कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर हस्तक्षेप करने की मांग की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला अपराधों की बाढ़ से देवभूमि शर्मसार हो रही है। उन्होंने कुछ वारदातों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार की शिथिलता से महिलाओं का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने महिला उत्पीड़न के आरोपियों पर कार्रवाई करने, महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में निवर्तमान चेयरमैन मो. अकरम, जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मालधन ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, पूर्व प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नजाकत अली, निवर्तमान सभासद मो. अजमल, गुलाम सादिक, विमला आर्य, नवीन सुनेजा, महेंद्र आर्य, गिरधारी लाल, मो. मुजीब, मो. गाजी, अतुल सक्सेना, अनीस अहमद, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |