रामनगर में कैबिनेट मंत्री आर्या ने किया पौधरोपण
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर। मंगलवार शाम को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रामनगर के नगर वन पहुंची। यहां पर उन्होंने अपनी मां के नाम पौधारोपण किया।उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपनी मां के नाम पौधारोपण करे।क्योंकि पेड़ जीवन के लिए बहुत जरूरी है।रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दीगत नायक ने नगर वन के विस्तार और विकास की बात मंत्री आर्य के सामने रखी।इस पर मंत्री ने जल्द कार्य करने का आश्वासन दिया है।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंदर रावत,भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत,भाजपा नेता गणेश रावत,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नीमा मठपाल,सत्यप्रकाश शर्मा, रुचि गिरी शर्मा के अलावा डीएफओ दीगत नायक,एसडीओ पूनम केंथोला,रेंजर शेखर तिवारी, वन दरोगा वीरेंद्र पांडे,इंदर लाल आदि मौजूद रहें।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |