जनता में नफरत का जहर फैला रही सरकार: प्रभात ध्यानी
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर।उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश सरकार पर देश की जनता को सांप्रदायिक,धार्मिक आधार पर सामाजिक बंटवारा करने का आरोप लगाया है।शनिवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव व राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा रूट पर फल एवं खाने की दुकानों पर नाम लिखने के आदेश को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक और धार्मिक बंटवारा कर लोगों के अंदर नफरत का जहर फैला रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ,केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश -उत्तराखंड की योगी- धामी सरकार की विभाजनकारी नीति के कारण देश को 1947 के दौर में ले जाने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने देश के राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सरकार के प्रशासन द्वारा जारी आदेश को वापस लेने की मांग करते हुए देश की जनता, सामाजिक राजनीतिक जन संगठनों से अपील है कि भाजपा ,केंद्र एवं राज्य की भाजपा नेतृत्व वाली सरकारों की विभाजनकारी, असंवैधानिक नीतियों का पुरजोर तरीके से एकजुट होकर विरोध करे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |