रामनगर अस्पताल के डॉक्टर समेत 350 कर्मियों को थमाया नोटिस
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर। पीपीपी मोड पर संचालित रामनगर अस्पताल के करीब 350 कर्मियों को संचालकों ने नोटिस दिया है। नोटिस में अस्पताल को पीपीपी मोड से हटाने की प्रक्रिया का हवाला दिया गया है। इससे डॉक्टर व कर्मी बेरोजगारी की आशंका को लेकर परेशान हो रहे हैं।
रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कई सालों से पीपीपी मोड पर चल रहा है। 2024 में अनुबंध समाप्त होने पर शासन स्तर से पीपीपी मोड को हटाने की चर्चाएं हैं। हालांकि अस्पताल संचालक अनुबंध को बढ़ाने की बात कर रहे हैं। इसके लिए शासन स्तर से पत्राचार चल रहा है। इसी बीच डॉक्टर सहित करीब 350 कर्मियों को अस्पताल संचालक डॉ. प्रतीक ने नोटिस दे दिया है। उनका कहना है कि अनुबंध की प्रोसिंग चल रही है। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों को इससे अवगत करा दिया गया है। यदि किसी वजह से अनुबंध नहीं मिला तो दिक्कतें बढ़ जाएगी। इससे कर्मियों को भी परेशानी होगी। अस्पताल में 12 से अधिक डॉक्टर हैं। बताया कि स्थानीय लोगों को ही रोजार दिया गया है। वहीं विधायक दीवान सिंह ने बताया कि अस्पताल से कई लोगों को रोजगार मिल रहा है। किसी को भी बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |