श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर। नगर मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पूर्ण उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर नगर के मन्दिरो मे विशेष सजावट के साथ ही मन्दिरो मे बजने वाले भजनो के कारण पूरे क्षेत्र का माहौल कृष्णमय हो गया तथा विभिन्न मन्दिरो मे लगी झॉकियॉ भी आकर्षण का केन्द्र रही।
जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर के मन्दिरो मे सुबह से ही श्रृद्वालुओ की भारी भीड़ देखने को मिली। मन्दिरो मे पहॅुचे भक्तो ने भगवान कृष्ण का श्रृंगार करके पूजा अर्चना की। वही रामा मन्दिर, बाला जी मन्दिर, दुर्गा मन्दिर भवानीगंज के अलावा अन्य मन्दिरो मे भी विभिन्न प्रकार की झॉकियो का प्रदर्शन किया गया। झॉकियो मे भीड़ को देखकर मन्दिरो मे स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए। मंदिरो में भगवान कृष्ण की लीलाओ का वर्णन करने के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |