विधायक ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर।भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा रामनगर में पूरे जोश और उत्साह के साथ हर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।मंगलवार सुबह लखनपुर स्कूल में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ और स्कूलों के बच्चें एकत्रित हुए।जिसका शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया।तिरंगा यात्रा नगर के मुख्य मार्ग रानीखेत रोड से होकर कोसी रोड होते हुए मेन मार्केट और विभिन्न क्षेत्रों में गई।भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में निकाली तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।स्कूली बच्चों के देशभक्ति नारो से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार के आदेश पर इस तिरंगा यात्रा का पूरे देश में आयोजन किया जा रहा है और यात्रा को लेकर लोगो में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।भाजपा के वरिष्ठ नेता इंदर रावत ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाए जाने को लेकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ स्कूली बच्चों ने भी भागेदारी की।उन्होंने सभी लोगो से अपील की है कि सभी लोग देश के इस राष्ट्रीय पर्व पर अपने घरों पर तिरंगा जरूर लगाएं।उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से लोगो को अपने देश की एकता व अखंडता को बचाए रखने का संदेश भी दिया जा रहा है।इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट,भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल,ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंदर रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत,युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह मेहरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश पाल कार्यक्रम संयोजक भुपेंद्र खाती,प्रभारी कुलदीप कुलयाल, पूर्व राज्यमंत्री दिनेश मेहरा,पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी,भाजपा नेता गणेश रावत,पूर्व राज्यमंत्री अमिता लोहनी,शिशुपाल सिंह रावत,आशीष ठाकुर,आशा बिष्ट, संजय बिष्ट,घनश्याम शर्मा,नरेंद्र शर्मा,सत्यप्रकाश शर्मा रुचि गिरी शर्मा,भावना भट्ट, नीमा मठपाल,ममता गोस्वामी,हेम चन्द्रजोशी,भगवती जोशी,शिखर भट्ट,अजीज खान, सैयद अली नकवी,दानिश सिद्दीकी आदि मौजूद रहें।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |