पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन,शोक
😊 Please Share This News 😊
|
दिल्ली।पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। अंतिम संस्कार आज दिल्ली में होगा।
नटवर दो बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे।पूर्व कांग्रेस सांसद और राज्यसभा सदस्य रहे नटवर सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार के दौरान 2004-05 की अवधि के लिए भारत के विदेश मंत्री थे। सिंह का जन्म 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नटवर सिंह ने दिल्ली के निकट गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |