युवा कांग्रेस ने मनाया 64 वां स्थापना दिवस
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर।भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को कल्पतरु द्वारा रोपित बायोडायवर्सिटी पार्क टेढ़ा में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर भारतीय युवा कांग्रेस का 64 वा स्थापना दिवस मनाया।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा की युवा कांग्रेस,युवाओं की आवाज है और युवाओं को अपना नेतृत्व दिखाने का एक बेहतर जरिया है।जिससे समाज सेवाएं कर समाज हित के कार्य किए जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि हमें गर्व है, कि हम देश के सर्वश्रेष्ठ संगठन भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्य हैं और हमें युवा कांग्रेस में कार्य करने का मौका मिला है।इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनुज दुर्गापाल,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अमित कुमार,छात्रसंघ सचिव चेतन पंत,दीपक राणा कारण पांडेय,केवल सिंह, बलजीत सिंह सोमवीर सिंह, पवन हलसी, गौरव पंत, दीपक टम्टा, मयंक पपने, विजय दानी आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |