रामनगर एआरटीओ में कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से जनता परेशान
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर।एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लइन्सेस और वाहन से जुड़े कार्यों के लिए आए लोगों को शनिवार को परेशान होना पड़ा। मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के दो घंटे के कार्य बहिष्कार के चलते मायूस होकर लौटना पड़ा। कार्य बहिष्कार समाप्त होने पर दोपहर बाद हालात सामान्य हो पाए। इससे पहले कई लोग बिना काम कराए वापस लौट गए थे। परिवहन विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी चारधाम यात्रा ड्यूटी के दौरान सस्पेंड किए गए चार कर्मचारियों की बहाली की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को कर्मचारियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा।चारो कर्मचारियों की बहाली न होने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया। इस मौके पर मंगनी हयाकीं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी,सुरेश पांडे प्रशासनिक अधिकारी, निश्चय जोशी प्रधान सहायक,शवनम जहां वरिष्ठ सहायक,विमल सिंह परिवहन आरक्षी,प्राची आर्य डी वी ए, मोहित चोधरी महा लेखाकार, पवन सिंह सहायक निरिक्षक,गुलशन कुमार कनिष्ठ सहायक, एसआई गोविंद सिंह फर्तियाल आदि लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |