व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र निर्माण में साहित्य महत्वपूर्ण : प्रो. प्रभा पंत
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर। व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र निर्माण में साहित्य की भूमिका महत्वपूर्ण है, यह विचार यहां गुरुवार को पीएनजीपीजी कॉलेज के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता प्रो. प्रभा पंत ने रखे। प्रो. पंत यहां कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ और हिन्दी विभाग के संयुक्त आयोजन में गुरु दिवस व्याख्यानमाला की तीसरी शृखंला में वर्चुअली संबोधित कर रहीं थी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी की हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. पंत ने ‘व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र निर्माण में साहित्य की भूमिका’ को महत्वपूर्ण बताया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने किया। इस मौके पर डॉ. ललित मोहन, डॉ. सुरेश चन्द्रा, डॉ. दुर्गा तिवारी, डॉ. रीता तिवारी, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. दीपक खाती, डॉ. प्रकाश बिष्ट रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |