शिक्षक उनियाल का सम्मान
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर। अटल उत्कृष्ट राइंका देवीपुरा में शुक्रवार को सीबीएसई चयनित अध्यापक रवि उनियाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए शुक्रवार को प्रार्थनासभा में सम्मानित किया गया। रवि उनियाल ने जुलाई 2021 में विद्यालय में सीबीएसई कोऑर्डिनेटर का दायित्व संभाला। तब से उनियाल शिक्षकों एवं छात्रों के समक्ष आ रही समस्याओं का सीबीएसई से संपर्क बाखूबी निस्तारण करते आए • हैं। व्यायाम शिक्षक की स्थाई व्यवस्था न होने पर उनियाल प्रार्थना सभा के संचालन समेत अन्य सभी कार्य सुचारू रूप से संपादित कर रहे हैं। सम्मानित करने के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शर्मा, खालिदजमा, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, कृष्णा, ज्योति गर्बियाल, रविता, प्रमोद सिंह, नीतिका रावत, मानस शाह, ललित पाठक, पुनीत कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |