रामनगर में हरेला पूजन के बाद किया पौधरोपण
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर। रामनगर क्षेत्र में मंगलवार को लोक पर्व हरेला मनाया गया। दस दिन पूर्व घरों के मंदिर में बोये हरेले को पूजा-अर्चना के बाद काटा गया। घर के बुजुर्गों ने अन्य सदस्यों के सिर पर हरेला रखकर दीर्घायु और संपन्न जीवन का आशीर्वाद दिया। घरों में – त्योहार मनाने के बाद कई स्थानों पर बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया। तहसील क्षेत्र के सरकारी विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
सीटीआर और रामनगर वन प्रभाग में पौधरोपण
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कार्यालय परिसर में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, निदेशक डा. धीरज पांडे, उपनिदेशक दिगन्थ नायक ने सीटीआर कार्यालय प्रांगण में पौधे रोपे। जिसमें पालिका, संत निरंकारी मिशन, कल्पतरु संस्था, द कॉर्बेट फाउंडेशन ने भी योगदान दिया। कार्यक्रम में एसडीओ पूनम कैथोला, एसडीओ किरण शाह, रेंजर शेखर तिवारी, वन दरोगा वीरेंद्र पांडे रहे।
मंडी समिति ने किसानों को बांटे पौधे
रामनगर।कृषि उत्पादन मंडी समिति ने मंडी परिसर में पौधरोपण कर किसानों को निशुल्क पौधे बांटे। यहां मंडी सचिव सहील अहमद, मंडी निरीक्षक बच्चे लाल दुबे, मंडी सहायक सुरेंद्र सिंह, नरेंद्र प्रकाश पंत, ललित पंत, दीपक पाठक, शुऐब रजा, कफील खान, रईस खान, ललित जोशी, नवल किशोर पाठक, अर्जुन सिंह, दीवान सिंह, आंचल कुमारी, पुष्पा रहीं।
इनरव्हील क्लब ने किया पौधरोपण
रामनगर।इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने पालिका ईओ महेंद्र यादव की मौजूदगी में कोसी नदी तट पर फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे। यहां क्लब अध्यक्ष अनुप्रीत कौर, सचिव कविता अग्रवाल, संगीता जिंदल, शिवि, अंजलि जिंदल, चारुल, सुमिति, रैना, दीपिका रहीं।
लोनिवि परिसर में पौधरोपण
रामनगर।लोनिवि परिसर और निरीक्षण भवन में अधिशासी अधिकारी रविन्द्र कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अजीज खान की अगुवाई में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता अजय प्रकाश, सुरेश कुमार, अपर सहायक अभियन्ता उमाशंकर कुकरेती, अतर सिंह, नाजिम हुसैन, गिरीश कुमार, बिष्णु, दीप पंत, अजय शाह, जसपाल सिंह, विवेकानन्द पंत, योगेश कुमार, कमलनाथ, हरीश जलाल, कुन्दन सिंह, पूरन पाठक, खीम सिंह, प्रेम रावत रहे।
गर्जिया वन परिसर में पौधरोपण
रामनगर।हरेला व विश्व सर्प दिवस पर गर्जिया वन परिसर में ग्रामीणों ने रेंज अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। यहां ईडीसी अध्यक्ष राजेन्द्र छिम्वाल, पंचायत प्रतिनिधि जगदीश छिम्वाल, संजय छिम्वाल रहे। सर्प दिवस पर सर्प विशेषज्ञ चन्द्रसेन कश्यप ने सांप – के काटने पर जीवन बचाने के उपाय बताए। यहां रेंजर उमेश आर्या, जितेन्द्र नेगी, धर्मपाल नेगी, विजय पाल, जगदीश आर्या रहे।
वन विकास निगम में पौधरोपणरामनगर।उत्तराखण्ड वन विकास निगम के आमडंडा डिपो प्रथम, द्वितीय, तृतीय व विक्रय प्रभाग कार्यालय परिसर में करीब 100 औषधीय व पुष्प प्रजाति के 50 पौधे रोपे। यहां प्रभागीय विक्रय प्रबंधक जेआर आर्या, पंकज कुमार शर्मा, रोहित श्रीवास्तव, ललित मोहन तिवारी, मदन सिंह बिष्ट, विद्यासागर, महेश तिवारी, कमल किशोर, पूरन चन्द्र जोशी, भाष्कर पपनै, मनोज बेलवाल रहे।
एक पेड़ मां के नामरामनगर।हरेला पर्व पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के साथ बिजरानी रेंज के ईडीसी आमडंडा खत्ता में पौधे रोपित किए गए। साथ ही ग्रामीणों से एक पेड़ मां के नाम पर लगाने व उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। यहां रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला, वन दरोगा नवीन चंद्र पपनै, शरत बिष्ट, वन आरक्षी मोहन उप्रेती, प्रमोद सत्यवली समेत ग्रामीण रहे।
कांग्रेस कार्यलय में गूंजा जी रैया-जागी रैया
रामनगर।रामनगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में हरेला पर्व पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत को हरेले भेंटकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूर्व विधायक ने पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन चंद्र शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देशबंधु रावत, निवर्तमान सभासद विमला आर्य, मोहम्मद अजमल, नवीन सुनेजा, ललिता उपाध्याय, सतेश्वरी रावत, बीना रावत, ऊषा जोशी, पुष्प कोहली, मोहम्मद मुजीब, नजाकत अली, चांद खान, गुलाम सादिक, अनिल अग्रवाल, दीपक मसीह, जावेद खान, मो. गाजी रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |