एबीवीपी ने मेधावियों को किया सम्मानित
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने पीएनजीपीजी कॉलेज में रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं व विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और बेस्ट कैडेट एनसीसी और नेशनल लेवल कैंप करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने जीवन में शिक्षा के साथ खेल के महत्व को समझाया। यहां संगठन मंत्री केशव, प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे, प्रो. सुमन, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, राजस्व उपनिरीक्षक ताराचंद घिल्डियाल, दिनेश मेहरा, सत्यप्रकाश शर्मा, दीपक खाती, करन भारद्वाज, छात्र महासंघ अध्यक्ष पीयूष जोशी, हीरा भंडारी, नितिन शर्मा, नीरज कंडारी, रोहित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |