उपचुनाव में जीत पर कांग्रेसियों ने मिष्ठान वितरित किया
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर। प्रदेश में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल की मौजूदगी में मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की। नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बदलाव की बयार बताया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय, जिला महामंत्री धाराबल्लभ पांडे, मो. यूसुफ, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, गुलाम सादिक, कमल नेगी, नवीन सनवाल, कमल तिवारी, अनुभव बिष्ट रहे। वहीं युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक ने भवानीगंज स्थित अपने कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया। यहां जिलाध्यक्ष सुमित लोहनी, छात्रसंघ अध्यक्ष ललित कड़ाकोटी, उस्मान सिद्दीकी, शाहिद हुसैन रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |