विधायक ने किया बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का निरीक्षण
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर।गुरुवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने बाढ़ प्रभावित सेमलखलिया और सांवल्दे पूर्वी गांवों का निरिक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। कहा कि किसानों की भूमि कटाव रोकने को प्रशासन को निर्देश दिए हैं। रामनगर क्षेत्र में जहां भी भूकटाव या अन्य नुकसान हुआ है, प्रशासन से आकलन कर शासन को भेजने को कहा है, ताकि प्रभावितों को समय पर मुआवजा दिलवाया जा सके। इस दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष मान सिंह अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता कृपाल नेगी, देवेंद्र नेगी, सुरेन्द्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य किरन रावत, संतोष रावत, पुष्पेंद्र नेगी, इन्दर लाल, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता महेन्द्र मस्यूनी, जेई राजकुमार रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |