मानसून में बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कसी कमर
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर। मानसून सत्र शुरू होते ही स्थानीय प्रशासन ने अपनी कमर कसते हुये बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे बाढ़ नियंत्रण चौकी खोलते हुये यहां कर्मचारियो की भी तैनाती कर दी है। इसके अलावा प्रशासन ने तहसील भवन में कंट्रोल रूम की भी स्थापना कर दी है।
एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि मानसून सत्र की दस्तक शुरू होने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में रहने वाले लोगो को सचैत करने के साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में 4 बाढ़ चौकी खोलते हुये उसमें कर्मचारियो की तैनाती कर दी गई है। उन्होने बताया इसके अलावा सबसे ज्यादा संवेदनशील बाढ़ प्रभावित क्षेत्र चुकुम में राशन डीलर को 3 माह का अग्रिम खाद्यान भी पहुॅचा दिया गया है, तथा राशन डीलर द्वारा इन क्षेत्रो में रहने वाले उपभोक्ताओ को राशन वितरण भी शुरू कर दिया गया है। उन्होने बताया कि तहसील भवन में बाढ़ कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका फोन नम्बर 251349,8449272458 है। यदि किसी भी क्षेत्र में कोई सूचना हो तो कोई भी व्यक्ति इस नम्बर पर सूचना दर्ज करा सकता है। उन्होने बताया कि बाढ़ चौकियो में छोई, चुकुम, ढेला,मालधन चौड़ में बाढ़ चौकी खोलने के साथ ही इसमें कर्मचारियो की भी तैनाती कर दी गई है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |