चोरी के समान के साथ चोर गिरफ्तार
😊 Please Share This News 😊
|
रामनगर।कोतवाली पुलिस ने एक चोर को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार किया है।शनिवार को सर्वजीत सिंह पुत्र स्व तेजा सिंह निवासी उमेदपुर करनपुर रामनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि थाने पर अपने साथियो परमजोत सिंह पुत्र स्व व्यंत सिंह निवासी ग्राम उमेदपुर पो- करनपुर रामनगर,बलदीव सिंह पुत्र स्व जसविन्दर सिंह निवासी ग्राम- उमेदपुर करनपुर, विपिन चन्द्र जोशी पुत्र स्व प्रेमबल्लभ जोशी निवासी गोरखपुर करनपुर, कुलदीप सिंह पुत्र स्व गुरमेल सिंह निवासी गोरखपुर पो करनपुर,सुभाष पुत्र स्व शिवपूजन निवासी उमेदपुर पो0 करनपुर रामनगर के द्वारा आरोपी नाजिम पुत्र असलम निवासी सावल्दे पूर्व रामनगर को सर्वजीत सिंह के घर से लोहे की कुटी मशीन का कवर,एक डीजल की पुरानी टंकी ,07 थाली पुरानी, एक कड़ाई पुरानी, दो भगोने पुरानी सिल्वर),05 पांच गिलास पुराने , एक करछी, एक पतीला, एक तवा पुराना, एक फावड़ा पुराना, एक लोहे की पुली, एक ढक्कन चोरी करते हुए पकड़ कर थाने पर लाए।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है।कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |